Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मनाली से दिल्ली जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 15 यात्री घायल


हिमाचल प्रदेश के मनाली से दिल्ली जा रही एक निजी बस शुक्रवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा तड़के करीब 4 बजे के करीब हुआ है। ये हादसा लाइट प्वाइंट के पास तब हुआ जब बस चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मनाली से दिल्ली जा रही बस के हादसे का शिकार होने की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस इस हादसे के मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 14 से 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी बाजू कट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पीजीआई रेफर कर दिया गया।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से भी हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार को अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में बताया और कहा कि मृतकों की पहचान करन (उम्र 20 वर्ष), अंकित (उम्र 20 वर्ष) और अर्जुन (उम्र 22 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीसीटीवी और अन्य स्रोतों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |