Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर मामा के घर जा रही 14 साल की बच्ची के साथ रेलवे यार्ड में रेप


महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खोपोली में रहने वाले अपने मामा के घर जा रही 14 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है। इस संबंध में रेलवे क्राइम ब्रांच और कल्याण GRP पुलिस ने आरोपी सौरभ सोनवणे को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 14 साल की पीड़ित लड़की शनिवार को अहिल्यानगर से अपने मामा से मिलने आई थी। वह कल्याण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी क्योंकि उसे खोपोली में अपने मामा के घर जाना था। इसी बीच, रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात सौरभ सोनवणे से हुई।

बिना किसी पहचान के, आरोपी सौरभ ने नाबालिग लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया। जब डरी हुई लड़की ने मोबाइल वापस मांगा, तो आरोपी ने उसे यह कहकर गुमराह किया कि अगर उसे मोबाइल वापस चाहिए, तो उसके साथ पुलिस स्टेशन चलना होगा।

आरोपी सौरभ सोनवणे उसे पुलिस स्टेशन ले जाने के बजाय कल्याण रेलवे यार्ड इलाके में ले गया। यहां सौरभ ने लड़की के साथ रेप किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर किसी तरह नाबालिग लड़की कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को सब कुछ बताया। कल्याण GRP पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज की और CCTV की मदद से आरोपी सौरभ को ढूंढ निकाला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि देश में हर दिन रेप के कई मामले सामने आते हैं। ये एक घिनौना अपराध है, जिस पर नकेल कसने के लिए कानूनों को भी सख्त किया जा चुका है लेकिन फिर भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग इस अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए सख्त सजा देनी जरूरी है। तभी ऐसे मामलों को रोका जा सकता है। सरकार को भी इस दिशा में कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |