Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सपा की मासिक बैठक संपन्न, बैठक में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सेक्टर वार मनाने के लिए पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर की गई जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जनपद सोनभद्र के चारों विधानसभा 400 घोरावल 401 रावटसगंज 402 ओबरा एवं 403 दूधी के सभी सेक्टर वार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती गरिमा पूर्ण तरीके से मनाने के लिए पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को जिम्मेदारी है कि हर बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर ले और जिन लोगों का मतदाता सूची में नाम छूटे है उनका नाम बढ़ाने का काम करें और जो नाम गलत है उसको कटवाने का काम करें जिससे मतदाता सूची सही हो सके ।बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हर विधानसभा में सेक्टर वार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मना कर उनके संविधान को बताने का काम करें। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें और संगठन को मजबूत करने का काम करें ।बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल श्याम बिहारी यादव संजय यादव विजय यादव सुनील गौड़ चौधरी यशवंत सिंह पटेल अनिल कुमार यादव राम भरोसे सिंह पटेल गीता गौर जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे बाबूलाल यादव विजय शंकर जायसवाल अवध नारायण यादव परमेश्वर यादव रुखसाना खाना राम प्यारे सिंह पटेल मोहम्मद सईद कुरैशी रामप्यारे सिंह पटेल लाल बहादुर पाल त्रिपुरारी गौड़ अशोक पटेल रमेश सिंह यादव डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल अनिल प्रधान सुरेश यादव रामाशंकर यादव रमेश कुमार वर्मा शिवनारायण चौहान प्रमोद यादव लाल भरत यादव जगत पटेल अजय यादव आनंद पटेल दीपक केसरी कृष्ण मुरारी कुमारी मंदाकिनी पांडे तुम्हारे नीचे पांडे दशरथ यादव विवेक सिंह पटेल सूरज मिश्रा प्रदीप अभिनव पांडे हिदायतुल्ला खान सत्यम पांडे ए फारूक अली जिलानी परशुराम लालू भारती रणजीत मौर्य प्रदीप कनौजिया चंद्र भूषण यादव संजय यादव संतोष पासवान सरदार पार ब्रह्म सिंह के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |