सोनभद्र। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे रहे बैठक में विविध संगठनात्मक विषयों पर व्यापक विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की गई और आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस मनाने पर निर्णय ले कर कार्ययोजना तैयार किया गया, बैठक का संचालन पूर्व जिला मीडिया प्रभारी व जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा अनूप तिवारी ने किया और 6 अप्रैल के कार्यक्रम का संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह को तय किया गया, बैठक को संबोधित करते हुवे ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमे निचले स्तर तक जमीन के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना पड़ेगा भाजपा का स्थापना दिवस पर हम सभी पूरी ऊर्जा के साथ मिशन 2027 का बिगुल फूंकेंगे।बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला मंत्री अभय दुबे, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पूर्व महामंत्री चतरा विनय श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुपुर सुनील पटेल अचल सेठ आदि उपस्थित रहे
!doctype>
