Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने यूपी पीसीएस में शानदार 26वां स्थान पाने पर स्वर्गी राजकुमार सोनी की पुत्री खुसबू सोनी को बधाई दी।

सोनभद्र। नगर की होनहार बेटी ने अपने परिवार का ही नहीं समाज,क्षेत्र प्रदेश एवं देश का मान बढ़ाया है बेटी की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है उपरोक्त बाते पूर्व विधायक तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने बुधवार को नगर की बेटी खुशबू सोनी पुत्री स्वर्गीय राजकुमार सोनी के यू पी पीसीएस में शानदार 26वां स्थान पाने पर उनके घर पर जाकर बधाई देते हुए कहा कि बिटिया की लगन परिश्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है यह मिथक भी टूटा है कि बहुत बड़े शहर एवं स्कूल से ही पढ़ कर सफलता प्राप्त की जा सकती है उन्होंने चयनित बेटी से राष्ट्र के विकास में अपने दायित्व को निष्ठा से पालन करने का सुझाव भी दिया ताकि आगे की पीढ़ी इनका अनुसरण करें बता दें कि नगर के बर्तन व्यवसाई राजकुमार  सोनी का निधन 2022 में हार्ट अटैक से हो गया था परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा था बावजूद इसके उनकी बेटी ने अध्ययन जारी रखा भाइयों को भी प्रेरित किया परिणाम स्वरुप दो भाई इंजीनियर और अपने यूपीपीसीएस की परीक्षा को क्रैक किया इस अवसर पर बधाई देने वालों में राम प्रसाद यादव प्रमोद यादव सपा नगर अध्यक्ष पारब्रह्म सिंह ,मोहन जायसवाल ,दीपक केसरी आशीष केसरी ,अजय सोनी पवन सोनी ,अक्षत सोनी पियूष सोनी ,चंदन सोनी, स्नेहा काजल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |