Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मणिपुर में सड़कों पर मशाल लेकर उतरी सैकड़ों महिलाएं, NRC लागू करने की मांग


मणिपुर के इंफाल में कोइरेंगेई अवांग अपुनबा मीरा पाइबी ने रविवार शाम को एक विशाल विरोध रैली का आयोजन किया. इसमें सैकड़ों महिलाओं ने अपनी कई मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया.

विरोध प्रदर्शन के दौरान उठाई गई मुख्य मांगों में आगामी जनगणना से पहले नेशनल रजिस्टर ऑफ सिजिजन्स (NRC) को लागू करना. राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना. कथित नार्को-आतंकवादी गतिविधियों पर सेना द्वारा कड़ी कार्रवाई करना. आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (IDPs) के पुनर्वास को तत्काल रोकना शामिल था.

प्रदर्शनकारियों ने उस स्थिति पर भी चिंता जताई, जिसे उन्होंने छद्म युद्ध (proxy war) करार दिया. आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल नार्को-आतंकवादी समूहों द्वारा नहीं किया जाना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था बहाल करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक सख्त कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

प्रदर्शन के दौरानअप्रत्यक्ष संघर्ष को लेकर महिलाओ की चिंता बेहद ही गंभीर थी. महिलाओं का कहना था कि राज्य में शांति बनाए रखने के लिए सरकार को और सख्त कदम उठाने होंगे.

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल किसी भी गैरकानूनी गतिविधि के लिए नहीं होना चाहिए. प्रदर्शन में महिलाओं ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने, सुरक्षा बढ़ाने और अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से ठोस कार्रवाई की अपील की.

मणिपुर में आज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-202 के इम्फाल-उखरुल खंड पर संदिग्ध सशस्त्र उग्रवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में सोमवार को सेना के रिटायर जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार दोपहर करीब डेढ बजे उखरुल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टीएम कसोम गांव के पास यह हमला हुआ था. मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद ने नागरिकों पर इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की थी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |