Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

44 डिग्री पारे के बीच 15 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी


अप्रैल से ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के साथ-साथ छत्तीसगढ़, पूर्वी यूपी, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली में आज सोमवार (20 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास बना रहेगा. सुबह के समय 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 21 अप्रैल को भी मौसम में खास बदलाव नहीं रहने की संभावना है.

IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर में 20 और 21 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया है. प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर, आगरा, बाराबंकी, बहराइच, शाहजहांपुर और हरदोई सहित शहरों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जो लू की शुरुआत स्थिति है.

यूपी के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 44.2 डिग्री सेल्सियस और बांदा में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सुल्तानपुर, बाराबंकी और बहराइच सहित कई अन्य जिलों में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है. लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक 23 अप्रैल को बिहार में तेज हवाओं के साथ आंधी आने की संभावना है. वैज्ञानिकों के मुताबिक आज दोपहर में चिलचिलाती धूप रहेगी और गर्म हवाएं चलने की संभावना है, इस कारण हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने बिहार के पूर्वी हिस्सों विशेषकर सीमांचल के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है.

हिमाचल प्रदेश में 20 से 25 अप्रैल तक मौसम शुष्क रह सकता है. शिमला मौसम विभाग के मुताबिक 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. 20 अप्रैल, 24 अप्रैल और 25 अप्रैल को मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बारिश होने का अनुमान है.

आंध्र प्रदेश में 20 से 23 अप्रैल, तेलंगाना और कर्नाटक में 20-22 अप्रैल के दौरान बिजली चमकने की संभावना है. 20-23 अप्रैल के बीच केरल और माहे में, 22 और 23 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |