Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली-NCR में कल भी खराब रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी


पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार सुबह कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। आज शाम से रात में भी हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आकाश में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 8 अप्रैल को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। सुबह से दोपहर के बीच गरज चमक के साथ बारिश का एक दौर आ सकता है। इसके बाद शाम से रात के बीच भी हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति से) चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C से 32°C और 19°C से 21°C के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। दिन के समय जमीन पर तेज़ हवाएं चलेंगी जिनकी रफ़्तार 30-40 प्रति घंटे तक हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C से 32°C और 16°C से 18°C ​​के बीच रहने की संभावना है।

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग ने आज दिन में भी गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 0.4 मिमी, पालम में 1.4 मिमी, लोधी रोड में 1.0 मिमी और आयानगर में 3.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 111 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। फिलहाल दिल्ली में बारिश और हवाएं चलने से लोगों को प्रदूषण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |