Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

IPL 2026 के बीच KKR का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए बैन


कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है. उनपर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बैन लगाया है क्योंकि उन्होंने PSL 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ डील तोड़कर KKR के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. PCB ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि पहले स्वीकृति के बावजूद मुजरबानी ने नियमों का उल्लंघन किया.

ब्लेसिंग मुजरबानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने कुल 13 विकेट चटकाए थे. वहीं PSL और IPL के ऑक्शन में भी वो अनसोल्ड रहे थे, लेकिन बाद में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था. उससे पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में छोड़कर मुंबई इंडियंस को जॉइन किया था, जिसके बाद उन्हें एक साल के लिए PSL से बैन कर दिया गया था.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद ब्लेसिंग मुजरबानी से संपर्क साधा था. इसके बाद मुजरबानी ने पीएसएल की डील तोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का निर्णय किया. मुजरबानी IPL 2026 में KKR के लिए 2 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 4 विकेट लिए हैं.

बता दें कि मुजरबानी ऐसे अकेले विदेशी खिलाड़ी नहीं थे, जिन्होंने PSL का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ IPL 2026 में आने का फैसला लिया था. श्रीलंका के दासुन शनाका, सैम कर्रन के रिप्लेसमेंट के तौर पर राजस्थान रॉयल्स में आ चुके हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के स्पेन्सर जॉनसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें भी मुजरबानी की तरह बैन किया जाएगा या नहीं.

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स एकमात्र टीम है, जिसका अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है. कोलकाता 4 मैचों में से तीन हार चुकी है और उसका एक मैच रद्द हो गया था. वह अभी एक अंक के साथ टेबल में अंतिम स्थान पर मौजूद है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |