Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते

Wisden Cricketers Almanack ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के रूप में मिचेल स्टार्क को चुना. उन्होंने पिछले साल एशेज में शानदार प्रदर्शन किया था. महिला कैटेगरी में दीप्ति शर्मा को ये सम्मान मिला, जिन्होंने 2025 ओडीआई वर्ल्ड कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके आलावा Wisden के साल के 5 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के नामों का भी ऐलान किया गया, इसमें 4 भारतीय शामिल रहें.

विजडन के एडिटर लॉरेन्स बूथ द्वारा चुने साल के 5 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में भारत का दबदबा देखने को मिला. इंग्लैंड दौरे (2025) पर शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज इसमें शामिल रहे. ये गिल की बतौर टेस्ट कप्तान पहली टेस्ट सीरीज थी.

बूथ ने लिखा, "शुभमन गिल की रन बनाने की काबिलियत ने एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखा. सीरीज़ में गिल ने कुल 754 रन बनाए, जो इंग्लैंड के खिलाफ किसी एक सीरीज में भारत की ओर से बनाया गया अब तक का सबसे अधिक स्कोर है. इन रनों में एजबेस्टन में बनाए गए दो शानदार स्कोर (269 और 161) भी शामिल हैं, जो हेडिंग्ले और ओल्ड ट्रैफ़र्ड में बनाए गए शतकों के बीच आए थे.”

दीप्ति शर्मा को 'वीमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का अवार्ड मिला, जिन्होंने ओडीआई वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. दीप्ति को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला था. अभिषेक शर्मा को 'टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का अवार्ड मिला.

एक ही टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए विजडन ट्रॉफी का अवार्ड शुभमन गिल को मिला. गिल को ये अवार्ड एक टेस्ट में 430 रन बनाने के लिए मिला, एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी.

लॉरेंस बूथ ने ऋषभ पंत को लेकर कहा, "पंत की बेबाक और शानदार बल्लेबाजी इस गर्मियों के सबसे यादगार पलों में से एक रही. खासकर हेडिंग्ले में, जहां उन्होंने 134 और 118 रनों की दो बेहतरीन पारियां खेलीं. उन्होंने तीन अर्धशतक भी बनाए, जिनमें से आखिरी अर्धशतक उन्होंने अपना पैर चोटिल होने के बाद बनाया था."

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |