Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः तहसील तिलोई परिसर में अधिवक्ताओं में मारपीट! पुराने विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, दोनों पर केस दर्ज


तिलोई/अमेठी। तिलोई तहसील परिसर में शुक्रवार को दो अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार की कोर्ट चल रही थी, जहां वादकारी और अधिवक्ता मौजूद थे। इसी दौरान कोर्ट रूम के सामने अधिवक्ता विवेक पांडेय और अश्वनी श्रीवास्तव के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।अन्य अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर शुरुआती विवाद को शांत करा दिया था।कुछ देर बाद, विवेक पांडेय के बड़े भाई, अधिवक्ता और ग्राम प्रधान सातन पुरवा निवासी अनिल पांडेय को झगड़े की सूचना मिली।अनिल पांडेय तहसील पहुंचे और तहसील गेट के सामने एक होटल पर बैठे अधिवक्ता अश्वनी श्रीवास्तव (निवासी पूरे कैथन टेढ़ई) से उनकी फिर बहस हुई,जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।इस मारपीट में अधिवक्ता अश्वनी श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आईं,जिसके बाद पुलिस ने उन्हें स्वशासी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।बताया जा रहा है कि दोनों अधिवक्ताओं के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश थी,जिसके कारण यह मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने मोहनगंज थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।सूत्रों के अनुसार,दो माह पहले भी पैसों के लेनदेन को लेकर इन दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसे अन्य अधिवक्ताओं ने शांत करा दिया था।शुक्रवार को भी पहले विवाद शांत हो गया था,लेकिन अनिल पांडेय के पहुंचने के बाद यह फिर से बढ़ गया और मारपीट में बदल गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |