लखनऊ। फरीदी नगर स्थित रघुवर मैरिज लॉन में मिनी मंचकिंस स्कूल का वार्षिकोत्सव आज बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि लखनऊ पूर्व के विधायक माननीय ओपी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय वर्ष 2022 में मात्र 17 बच्चों से शुरू हुआ था और आज यहां सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय का सूक्त वाक्य ‘शिक्षा भी, संस्कार भी’ आज के समय की महती आवश्यकता है।
प्राचार्या प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय का नया कैंपस तैयार हो चुका है। यहां बड़े एसी कमरे, ओपन प्लेग्राउंड, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों और मेहमानों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में पार्षद कल्पना वर्मा एवं धर्मेंद्र कटियार (सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी) ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
पूर्व पार्षद रामकुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को शुभारंभ प्रदान किया।
इस दौरान डॉ. अजय शुक्ला, मनोज मिश्र, योगेंद्र पाठक, मिथिलेश मिश्रा, उदयवीर सिंह, आशीष पाण्डेय, विजेता द्विवेदी, अविनाश वर्मा, डॉ. आनंद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में प्रबंधक सुनील पाण्डेय ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, अभिभावकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई।
