प्रतापगढ़। जनपद में गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जेके चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बालाजी मंदिर, ट्रेजरी चैराहा पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
ट्रस्ट के संयोजक एवं जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि यह भंडारा पिछले 19 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में अधिवक्ताओं सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों का सराहनीय सहयोग मिलता है, जिससे यह कार्यक्रम हर वर्ष और भी भव्य होता जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि प्रताप सिंह, संतोष पांडे, रमेश पाण्डेय, लाल जी पाण्डेय, पंकज सिंह, पवन सिंह, प्रभात शर्मा, अजय पांडे, हरि शंकर सिंह ‘हैप्पी’, अजय कुमार पांडेय, निलेश मिश्रा, आरबी सिंह, श्याम शंकर द्विवेदी, कृष्ण कुमार पांडे, अनिल विद्यार्थी, अशोक सिंह, डीपी सिंह, मंदिर के पुजारी प्रवीण पांडे, के सी पांडे, रणविजय सिंह, सिद्धार्थ पांडेय, शिवम मिश्रा, विनय शर्मा, अनिल त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर पूरे दिन भक्तों की भारी भीड़ बनी रही और माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा।भंडारे में पधारे हुए सभी श्रद्धालुओं का कार्यक्रम के संयोजक संतोष पांडेय ने हृदय से आभार जताया।
.jpg)