Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः माता तेरी गंगा मैली हो गयी...


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम में अमृत कुंड माना  जाने वाला सगरा पूरी तरह गंदा हो गया है। इस सगरे में कालिकन धाम आने वाले भक्त चरणामृत समझकर स्नान व पान करते हैं लेकिन इस सगरे में प्लास्टिक की पन्नी जूठी पत्तल बिस्कुट के कागज पूरी तरह गंदा कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग द्वारा कई बार साफ सफाई की गई लेकिन सगरा गहरा होने के कारण ठीक-ठाक सफाई नहीं हो पा रही है।इस सगरे में हजारों मछलियां भी है उनके लिए कालिकन धाम आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा भोजन के रूप में बिस्किट खिला कर फेंकी गई पन्नी व कागज भी  हवा से उड़कर सगरे के पानी को गंदा कर देते हैं।सगरे के पानी की निकासी न होने के कारण बरसात में आक्सीजन की कमी के कारण हजारों मछलियां भी मर जाती है।सही रखरखाव व सही व्यवस्था न होने के कारण कालिकन धाम की गंगा मैली हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |