Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: राजगढ़ के ग्राम पंचायत ददरा व स्थानीय गांव में सूखे पड़े हैं जल जीवन मिशन के नल! जिम्मेदार बे-खबर,कार्रवाई की मांग


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत ददरा व स्थानीय गांव में ज्यादातर घरों में नहीं पहुंच रहा है,जल जीवन मिशन के तहत लगाये गये हर घर जल नल में पानी। लगभग पंद्रह हजार आबादी वाले दोनों गांवो के लोग हैंडपंप व तालाब के पानी पर निर्भर है। वही जल स्तर नीचे जाने के कारण हैंडपंप भी सूखने लगे है। शुद्ध पानी के अभाव में लोग तालाबों के पानी पिने को मजबूर है। विकास खंड के 83 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रूपये खर्च करके हर घर जल नल लगवाया गया है। लेकिन विभाग की लापरवाही,शिथिलता माने तो हर घर पानी नहीं पहुँच रहा है। जगह-जगह पाईपलाइन लीकेज है। जिससे टोटियां सुखी पड़ी है। गर्मी के शुरुआती दौर में ही लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ददरा गांव निवासी कबूतरी देबी,अमन,गणेश,नीरज,स्थानीय गांव निवासी राबिया,सरिता का कहना है कि हर घर नल जल में टोटी में पानी नहीं पहुंच रहा है। जल जीवन मिशन के तहत पाइप बिछा है। लेकिन पाइप जगह-जगह लीकेज है और बस्ती में हर घर जल नल के तहत टोटी नहीं लगा है। कागजों में लगा शो कर रहा है। यह योजना पूरी तरह क्षेत्र में दम दे तोड़ रही है। वही सरकार इस योजना के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दावा ठोक रही है। सरकार के दावे खोखले है। क्षेत्रवासी शुद्ध पेयजल के अभाव में नदी,तालाबों के प्रदूषित जल पिने को मजबूर है। इस संबंध में कार्यवायी संस्था के प्रोजेक्ट मेनेजर सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि लीकेज पाइपों को जल्द से जल्द जोडवाकर पानी पहुंचवाया जायेगा। इस समय विद्युत कटौती से भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |