Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः “भक्ति की गूंज में झूमी नाथ नगरी३ हर ओर गूंजा ‘जय श्री बालाजी’ का स्वर”! गन्ना मिल और संजय नगर में लगे भव्य दरबार, हजारों श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर मांगा जनकल्याण का आशीर्वाद


पीलीभीत। रविवार का दिन नाथ नगरी बरेली में भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। श्री बालाजी महाराज के दो भव्य दरबारों का आयोजन शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जहां एक ओर गन्ना मिल क्षेत्र में सुनील कुमार के निवास स्थान पर प्रथम दरबार सजा, वहीं दूसरी ओर संजय नगर में अमित कुमार के आवास पर दूसरा दिव्य दरबार आयोजित हुआ।

दरबारों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और “जय श्री बालाजी महाराज” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और आरती के साथ भक्तों ने जनकल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। “जहां आस्था हो सच्ची, वहां चमत्कार होता है,बाबा के दरबार में हर दर्द भी बेकार होता है३” 

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भक्ति की इस धारा में हर उम्र के लोग शामिल हुए और पूरे दिन माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।बताया जा रहा है कि महंत सभासद सेवक विशाल के दरबार की चर्चा इन दिनों पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल रही है। श्रद्धालुओं के बीच बाबा के चमत्कार और कृपा की कहानियां लगातार सुनाई दे रही हैं, जिससे लोगों की आस्था और भी प्रगाढ़ होती जा रही है।“नाम ले जो बालाजी का, उसकी नैया पार,विशाल बाबा के दरबार में मिलता हर संकट का समाधान अपार” 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चर्चाओं के चलते अब हर ओर बाबा के नाम का गुंजन सुनाई दे रहा है। महंत सेवक विशाल के नेतृत्व में आयोजित ये दरबार भक्तों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनते जा रहे हैं और क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल को नई दिशा दे रहे हैं।

नाथ नगरी बरेली में आयोजित ये भव्य दरबार न केवल धार्मिक आयोजन रहे, बल्कि सामाजिक एकता और जनकल्याण की भावना को भी मजबूती देने वाले सिद्ध हुए। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि भक्ति की शक्ति आज भी जनमानस को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |