Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हरी मिर्च में पाए जाते हैं ये दुर्लभ विटामिन, इन लोगों को जरूर खानी चाहिए


हरी मिर्च का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। हरी मिर्च के बिना सब्जी का स्वाद और रंग दोनों फीके लगते हैं। मिर्च सिर्फ खाने में तीखापन ही नहीं लाती बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में हरी मिर्च को सेहत के लिए अच्छा माना गया है। हरी मिर्च में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपके शरीर को गजब के फायदे पहुंचाते हैं। रोजाना हरी मिर्च खाने से आपको कई दुर्लभ विटामिन भी मिल जाते हैं। जो सामान्य खाने में बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं। आइये जानते हैं हरी मिर्च में कौन सा विटामिन पाया जाता है? हरी मिर्च खाने से क्या फायदा होता है और किसे जरूर खानी चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक हरी मिर्च में ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसे खाने से आंखों को फायदा मिलता है। हार्ट और पाचन के लिए भी हरी मिर्च अच्छी मानी जाती हैं। हरी मिर्च में विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी6 और विटामिन सी पाया जाता है। हरी मिर्च में कॉपर, आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इसके अलावा हरी मिर्च खाने से शरीर को बीटा कैरोटीन, क्रीप्टोक्सान्थिन, लुटेन जॅक्सन्थि‍न जैसे पोषक तत्व मिलते हैं।
हरी मिर्च खाने के फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद- हरी मिर्च में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे आंखों के लिए अच्छा माना गया है। हरी मिर्च खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इससे आंखों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

दिमाग मजबूत- हरी मिर्च को विटामिन बी6 का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे खाने से दिमाग स्वस्थ रहता है। विटामिन बी6 को पाइरिडोक्सिन भी कहते हैं जो मस्तिष्क के विकास और काम करने की क्षमता में सुधार लाता है। हरी मिर्च खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली और तंत्रिका तंत्र मजबूत होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत- हरी मिर्च खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी मजबूत बनाता है। त्वचा को हेल्दी बनाने और घावों को जल्दी भरने के लिए हरी मिर्च असरदार साबित होती है। विटामिन सी की वजह से हरी मिर्च को त्वचा के लिए अच्छा माना गया है।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हरी मिर्च खाने से ओवरऑल सेहत में सुधार आता है। ये लो कैलोरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर सब्जी है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वो भी हरी मिर्च का सेवन कर सकते हैं। हरी मिर्च खाने से दिल को स्वस्थ रखने में और पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |