Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भिंडी काटते समय चिपचिपी हो जाती हैं उंगलियां, तो अपनाएं कुछ ट्रिक्स


भिंडी की सब्जी खाने में जितनी ज्यादा अच्छी लगती है, उसे बनाते समय उतनी ही ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। अक्सर लोगों को भिंडी काटने का काम काफी ज्यादा मुश्किल लगता है क्योंकि भिंडी काटते समय हाथ की उंगलियां काफी ज्यादा चिपचिपी हो जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से भिंडी काटते समय आपके हाथ की उंगलियां चिपचिपी होने से बच सकती हैं। आइए ऐसे कुछ जादुई हैक्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

इस्तेमाल करें सरसों का तेल- सरसों के तेल की मदद से भिंडी काटने के काम को काफी हद तक आसान बनाया जा सकता है। आप भिंडी काटने के लिए जिस चाकू का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके ब्लेड पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगा लीजिए और फिर भिंडी काटिए। इस ट्रिक को फॉलो करने से भिंडी काटते समय आपके हाथ की उंगलियां नहीं चिपकेंगी और आसानी से भिंडी कट जाएगी।

सूती कपड़ा यूज कर सकते हैं- अगर आपके पास थोड़ा समय है, तो आप सूती कपड़े की मदद से भी भिंडी काटने के काम को आसान बना सकते हैं। सबसे पहले आपको भिंडी को अच्छी तरह से धो लेना है। अब भिंडी को लगभग 1-2 घंटे के लिए छोड़ दीजिए जिससे ये सूख जाए। अगर समय कम है, तो आप एक साफ सूती कपड़ा लीजिए और भिंडी को अच्छी तरह से पोंछकर सुखा लीजिए। आपको बता दें कि सूखी भिंडी कम चिपचिपी होती है।

इस्तेमाल करें नींबू का रस- भिंडी काटने के काम को आसान बनाने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। भिंडी काटने से पहले अपने हाथों में थोड़ा सा नींबू का रस लगा लीजिए। इसके साथ ही आपको चाकू पर भी नींबू का रस लगा लेना है। नींबू का रस भिंडी के चिपचिपेपन से बचाव करने में और सब्जी को आसानी से काटने में मदद कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |