Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पिता के अंतिम संस्कार में दिशा वकानी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल


तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जरिए दर्शकों को हंसाने वाली दिशा वकानी इस वक्त खुद दर्द में हैं. क्योंकि, उन्होंने दुनिया के सबसे अनमोल रिश्ते को खो दिया है.दरअसल, दिशा वकानी के पिता भीम वकानी ने 7 अप्रैल की सुबह आखिरी सांस ली.

रिपोर्ट के अनुसार वो काफी दिनों से बीमार थे. उनका यूं चले जाना वकानी परिवार के लिए किसी गहरे सदमे से बिल्कुल भी कम नहीं है. दिशा वकानी से लेकर मयूर वकानी तक का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है.

सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वकानी परिवार के लोगों का हाल देखा जा सकता है. वीडियो में दिशा वकानी अपने पिता का अंतिम दर्शन कर उन्हें विदाई देती हुई नजर आ रही हैं.

इस दौरान दिशा की नजर जैसे ही कैमरे पर पड़ी वो अपने चेहरे को दुपट्टे से छिपाती हुई नजर आईं. इतना ही नहीं दिशा ने अपने फेस को मास्क से कवर कर रखा था. फिर भी कैमरे में रोते-बिलखते उनकी कुछ झलक कैद हो गई.

वीडियो में दिशा के चेहरे पर पिता को खोने का दर्द साफ नजर आ रहा है. एक्ट्रेस को ऐसे रोते देख फैंस का दिल टूट गया. एक फैन ने कहा कि सबको हंसाने वाली को ऐसे रोते देख बहुत ही बुरा लग रहा है.

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आई जिसमें दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी को रोते-बिलखते और अपने पिता के अर्थी को कंधा देते हुए देखा जा सकता है. आपको बता दें मयूर वही हैं, जिन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो जेठालाल के साले सुंदर का कैरेक्टर प्ले किया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |