हाथरस । कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद हाथरस के जिला गजेटियर के अद्यतन, संकलन एवं प्रकाशन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला गजेटियर हेतु गठित समिति के अध्यक्षों से अपनी-अपनी समिति की बैठक करने के निर्देश दिए।
हाथरस। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला गजेटियर हेतु समिति का गठन करने के साथ ही अध्यक्ष एवं सदस्य नामित कर दिए गए है। गठित समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य बैठक का आयोजन कार्यशाला के रूप में करते हुए तैयार रिर्पोटध्ड्राफ्ट समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिलाधिकारी ने कहा कि जिला गजेटियर के संकलन में गुणवत्ता और तथ्यात्मकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। उन्होंने कहा कि जिला गजेटियर किसी भी जनपद का एक महत्वपूर्ण, प्रामाणिक और ऐतिहासिक दस्तावेज होता है. जिसमें जनपद के इतिहास, भौगोलिक स्वरूप, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक संरचना, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन तथा प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित विस्तृत जानकारी संकलित की जाती है। उन्होंने कहा कि गजेटियर केवल वर्तमान समय की जानकारी का संकलन नहीं होता, बल्कि यह जनपद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विकास यात्रा का भी साक्ष्य प्रस्तुत करता है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सूचनाओं को निर्धारित प्रारूप में संकलित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि जनपद गजेटियर के अद्यतन और प्रकाशन शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।
बैठक के दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी ने जिला गजेटियर की रूप रेखा के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि०ध्रा०, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तथा जिला गजेटियर समिति के अध्यक्ष ध् सदस्य आदि उपस्थित रहे।
