Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः युवक ने फंदे से लटक गवाई जान



आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटक जान गवां दी। मिली जानकारी के अनुसार मानक नगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी 23 वर्षीय विशाल सिंह, पुत्र दिनेश सिंह, बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। बुधवार सुबह वह घर की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी दादी उन्हें खाने के लिए बुलाने पहुंचीं, जहां वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला । जिसे फंदे से उतार आनन-फानन में परिजनों ने उसे उतार नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के मुताबिक मृतक विशाल पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट के भी काफी शौकीन था। वह लेफ्ट आर्म गेंदबाज थे और अंडर-16 स्तर पर ट्रायल भी दे चुके थे। अंतिम चरण तक पहुंचने के बाद कोरोना महामारी के चलते उनका क्रिकेट से मन हट गया था। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। मृतक के चाचा विनय सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह विशाल का एक दोस्त घर आया था, जिससे उसकी कुछ बातचीत हुई थी। घटना के बाद उससे पूछताछ में पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है। परिजनों का अनुमान है कि संभवतः इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था।पुलिस का कहना है कि गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |