Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महिला ने पड़ोसियों पर गली निर्माण विवाद में मारपीट धमकी का लगाया आरोप


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली महिला ने पड़ोसियों पर गली निर्माण विवाद में मारपीट धमकी का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित जय प्रकाश नगर नटखेड़ा रोड निवासी चांदनी थारो पत्नी स्व देवी प्रसाद ने बताया उसका पड़ोस में रहने वाले सत्येन्द्र पुत्र सूरज पाल और शक्ति पुत्र सूरज पाल से गली में निर्माण कार्य को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इस संबंध में उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी।आरोप है कि बुधवार 8 अप्रैल की दोपहर, जब वह काम करके अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सत्येन्द्र, उसकी पत्नी प्रीति, शक्ति, उसकी पत्नी पूजा तथा अन्य 7-8 लोगों ने उन्हें रोक 

लाठी-डंडों, सरिया और थप्पड़ों से हमला कर दिया और शोर सुनकर जब उनकी देवरानी पूजा और उसकी बेटी सुहाना बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। वही पीडिता का कहना था उक्त मारपीट मे उसे और  देवरानी पूजा बेटी सुहाना को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार  पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |