Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में “अग्निशमन सेवा सप्ताह” के दौरान फायर सर्विस टीमों द्वारा जनपद के कैम्ब्रिज इण्टर नेशनल स्कूल भारती पब्लिक स्कूल मे जाकर निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता का कराया आयोजन व अग्नि से सुरक्षाध्बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया


हाथरस। “अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राजकुमार बाजपेयी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट हाथरस द्वारा कैम्ब्रिज इण्टर नेशनल स्कूल सिकन्द्राराऊ रोड, व भारती पब्लिक स्कूल पुरानी तहसील जनपद हाथरस में निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें छात्र एवं छात्राओ ने प्रतिभाग किया, इस अवसर पर स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबन्धक एंव अध्यापकगण, छात्र, छात्रायें उपस्थित रहे। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर कैम्ब्रिज इण्टर नेशनल स्कूल ध् भारती पब्लिक स्कूल विद्यालयों में विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों को प्रेरित करने के लिये किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा उनमें सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। ’“अग्नि सुरक्षा”, “आग से बचाव के उपाय”, एवं “अग्निशमन कर्मियों की बहादुरी”’ जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अग्नि सुरक्षा के संदेश को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा बच्चों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें जागरूक नागरिक बनने में सहायक होती हैं। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |