Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते पर दिए बड़े संकेत! मिडिल ईस्ट का स्वर्ण युग शुरू होने वाला है


ईरान के साथ हुए सीजफायर के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहत पॉजिटिव और उत्साह से भरा संदेश पोस्ट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इसे विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया है। उन्होंने कहा Strait of Hormuz से जहाजों की आवाजाही सुचारू रूप से चालू होगी। साथ ही यह भी कहा कि यह मिडिल ईस्ट के लिए स्वर्ण युग साबित हो सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले ईरान को स्टोन एज में पहुंचाने और ईरान की सभ्यता के अंत जैसी बातें कह चुके हैं। लेकिन अब वे गोल्ड एज की बात करने लगे हैं। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा- "विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है! ईरान भी यही चाहता है, अब उनका सब्र जवाब दे चुका है! और ठीक यही हाल बाकी सभी का भी है!

ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका Strait of Hormuz में ट्रैफिक की स्थिति को संभालने में अमेरिका मदद करेगा। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि इस क्षेत्र में कई सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे और बड़े आर्थिक अवसर भी पैदा होंगे। ट्रंप ने लिखा-"अमेरिका, Strait of Hormuz में जहाज़ों की आवाजाही को सुचारू बनाने में मदद करेगा। वहां बहुत सारे सकारात्मक काम होंगे! इससे बहुत पैसा भी कमाया जाएगा। ईरान अब अपने पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है। हम हर तरह की ज़रूरी चीज़ों से लदे हुए वहाँ मौजूद रहेंगे, और बस वहीं आस-पास ही रहेंगे ताकि यह पक्का हो सके कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा ही होगा। यह मिडिल ईस्ट का भी 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है!"

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद की निर्धारित की हुई समय-सीमा खत्म होने से करीब 90 मिनट पहले ऐलान किया कि अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रस्ताव पर ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई है। ट्रंप ने मंगलवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की। दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ईरानी सभ्यता को खत्म करने की ट्रंप की धमकी को लेकर उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बातचीत कर अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान के खिलाफ होने वाली विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूं लेकिन इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर सहमत हो।'' ट्रंप ने कहा, ''मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हूं।'' उन्होंने कहा कि यह दोनों पक्षों का संघर्षविराम होगा।

तेहरान में, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि उसने दो सप्ताह के संघर्षविराम को स्वीकार कर लिया है और वह शुक्रवार से इस्लामाबाद में अमेरिका से बातचीत करेगा। इस्लामाबाद में, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद आने का निमंत्रण दिया, ताकि सभी विवादों के समाधान के लिए आगे बातचीत की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |