Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 का ऐलान, 18 प्लेयर्स को मिली जगह


ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के 2026-27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार 18 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जिसमें कुछ नए चेहरों की एंट्री ने टीम में ताजगी और प्रतिस्पर्धा दोनों को बढ़ा दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा जारी इस लिस्ट में नियम के तहत 15 से 18 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट देने का प्रावधान है, जिसे ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के साथ हुए समझौते (MOU) में तय किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के सामने आने वाला साल बेहद अहम होने वाला है। टीम इंग्लैंड में होने वाले ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी। इसके अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज, जबकि श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ विदेशी दौरों पर भी टीम को खेलना है। इस बार तेज गेंदबाज क्लोए एंसवर्थ और लूसी हैमिल्टन को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन का उन्हें इनाम मिला है। वहीं, निकोला केरी को वेस्टइंडीज दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के बाद अपनी जगह बनाए रखने में सफलता मिली।

पिछले सीजन की तुलना में कुछ बड़े नाम इस बार सूची से बाहर हो गए हैं। कप्तान एलिसा हीली को रिटायरमेंट के कारण सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं पा सकी। वहीं, टायला व्लेमिन्क और टेस फ्लिंटॉफ को भी इस बार कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। महिला क्रिकेट प्रमुख और नेशनल सिलेक्टर शॉन फ्लेग्लर ने कहा कि लूसी हैमिल्टन और क्लोए एंसवर्थ का पहली बार कॉन्ट्रैक्ट पाना उनके टैलेंट और घरेलू प्रदर्शन का प्रमाण है, वहीं निकोला केरी ने हालिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बरकरार रखी है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही टायला और टेस इस सूची में नहीं हैं, लेकिन उन्हें लगातार सपोर्ट किया जाएगा और भविष्य में चयन के लिए वे अब भी दावेदार हैं।

जो खिलाड़ी शुरुआती 18 में जगह नहीं बना पाए हैं, उनके लिए भी रास्ता खुला है। पूरे साल में अच्छा प्रदर्शन कर वे अपग्रेड पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं। टेस्ट मैच के लिए 5 पॉइंट, जबकि ODI और T20 मैच के लिए 2-2 पॉइंट दिए जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने अनुभव और युवा प्रतिभा के संतुलन के साथ एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है। आने वाले बड़े टूर्नामेंट और सीरीज को देखते हुए यह टीम एक बार फिर दुनिया में अपना दबदबा कायम रखने के लिए तैयार नजर आ रही है।

सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 पाने वाली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी: क्लोए एन्सवर्थ, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |