Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: शान्ति कुंज हरिद्वार से पहॅुची ज्योति कलश यात्रा का हुआ स्वागत! गन्ना राज्यमंत्री के जन सहयोग कार्यालय पर उपस्थित जनों ने पूजन अर्चन किया


पीलीभीत। शान्ति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित पावन श्री ज्योति कलश यात्रा का आज गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के संजय रॉयल पार्क स्थित जन सहयोग कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस मौके पर ललौरीखेडा ब्लाक प्रमुख अजय सिंह गंगवार सहित अन्य प्रबुद्व जनों ने कलश का पुष्प वर्षा एंव पूजन अर्चन कर स्वागत अभिनन्दन किया। परम वन्दनीय माता भगवती देवी शर्मा एंव अखण्ड दीप शतावदी वर्ष 2026 के उपलब्क्ष में ज्योति कलश यात्रा का शुभारम्भ 12 अप्रैल से 16 मई 2026 तक किया गया जो विभिन्न जनपदों में होकर गुजरेगी। 

गायत्री शाक्ति पीठ परिवार के सदस्यों की सहभागिता के साथ ज्योति कलश यात्रा का आज गौहनिया चैराहे से शुभारम्भ होकर गन्ना राज्यमंत्री श्री गंगवार के जन सहयोग कार्यालय पर आगवमन हुआ जहॉ बडी संख्या मंे उपस्थित जनों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। 

इस मौके पर जिला समवन्यक ने अपने सम्बोधन में कहा कि कलश यात्रा में कई पवित्र नदियों का जल सम्मलित है। कलश यात्रा का उददेश परम वान्दनीय माता जी के जीवन दर्शन और शाश्वत ज्योति के प्रति अखण्ड दीप के प्रति भावपूर्ण श्रद्वाजॅलि अर्पित करना है। कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा भाजपा नगर महामंत्री अमरीश शर्मा उर्फ अम्बू, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री मनोज मिश्रा, शान्ति स्वरूप शर्मा, सहित बडी संख्या में प्रबुद्व जनों ने स्वागत किया बाद में प्रसाद आदि का वितरण कर कलश यात्रा को आगे के लिए विदाई दी। गायत्री शाक्ति पीठ नकटादाना के प्रमुख प्रबन्धक पी0एल0 गंगवार ने बताया कि कलश यात्रा आज रात्रि विश्राम करने के बाद 22 अप्रैल को बरखेडा के लिए प्रस्थान कर जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |