लखनऊ। चिनहट में नंदेश्वर महादेव मंदिर नंदपुर में बजरंगबली के दिव्या एवं भव्य बजरंगबली के मंदिर में जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का आयोजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया । जिसमें नंदेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षक शैलेंद्र पांडे शैलू उपस्थित रहे। चिनहट भाजपा मंडल कमेटी द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेताओं को फटका एवं बजरंगबली की मूर्ति देकर राजेश रावत द्वारा सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि इस भव्य एवं प्राचीन मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना है यहां पर प्रतिवर्ष शिवरात्रि महापर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन होता है और यहां पर प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु पूजा पाठ करते हैं । इस मंदिर में के समस्त कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पार्षद प्रत्याशी राजेश रावत द्वारा किया जाता है।
जिसमें सभी भक्तों और श्रद्धालुओं का सहयोग रहता।कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित लोगों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है और क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां का दृश्य अत्यंत ही मनमोहक है और सभी लोग यहां व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करते हैं यहां पर स्थित तालाब को सुंदर पौधारोपण और व्यवस्थित करने के लिए क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला से भी अनुरोध किया गया है जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ बेहतर और वातावरण बनाने में सहयोग होगा।
हनुमान जयंती के अवसर पर इस मंदिर में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सुंदरकांड का पाठ पुरुषों की टोली और महिलाओं की टोली द्वारा संगीत में तरीके से किया गया साथी भंडारे का भी आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शैलेंद्र पांडे उर्फ शैलू दादा, चिनहट मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा , रणविजय सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता महानगर मंडल महामंत्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष शशि यती , मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, पिंटू श्रीवास्तव , राम सजीवन की उपस्थिति रही। सभी ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और बेहतर कार्यों के लिए भाजपा नेता राजेश रावत को शुभकामना देते हुए धन्यवाद दिया।
