Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मेहनत और लगन से मिलती हैं सफलता -ओम प्रकाश मिश्र


प्रतापगढ़।सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होने पर प्रिया पांडेय के घर महुआएं पहुंचकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए प्रिया पांडेय के मामा ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि सच्ची मेहनत और लगन से कोई भी सफल हो सकता है।अपने लक्ष्य को पाने के लिए व्यक्ति को हिम्मत और सच्चे इरादे की जरूरत होती है।सच्ची मेहनत और मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण गुण हैं।मेहनत केवल शारीरिक परिश्रम ही नहीं,बल्कि मानसिक तैयारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण होना चाहिए।जब एक व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करता है,तो वह अपने कौशल और ज्ञान को निखारता है,यह प्रक्रिया व्यक्ति की आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। जिससे वह अपने लक्ष्यों की ओर और अधिक प्रेरित होता है।उच्च प्रशासनिक सेवा में सफल होने की मंगलकामना करते हुए ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि लगन और मेहनत से किसी भी ऊंचाई को आसानी से छुआ जा सकता है। प्रिया बचपन से ही मेधावी और कुशाग्र बुद्धि की है।गौरतलब है कि प्रिया की शिक्षा दीक्षा ग्रामीण परिवेश में ही हुआ है उनके पिता सुरेन्द्र पांडेय गोरखपुर जनपद के इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं और माता गृहिणी हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |