प्रतापगढ़। जनपद में पट्टी तहसील के धरौली मुफरिद गांव निवासी और प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करने वाली विधवा विभा मिश्रा की खराब आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत ब्रह्मदेव जागरण मंच ने उनकी बिटिया के विवाह में संगठन की ओर से 51 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग सौंपा।इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि जब कभी समाज में किसी भी परिवार की विषम परिस्थितियों की जानकारी हम लोगों को मिलती है तब आपसी सहयोग से यथा सम्भव आर्थिक सहयोग प्रदान करने का काम किया जाता है। जिला अध्यक्ष पं. श्री प्रकाश दूबे ने कहा कि दुःख में एक दूसरे के साथ खड़े होना ही मानवता है। नगर उपाध्यक्ष पं. रमा पति मिश्र ने इस संकल्प को साकार करने के लिए सभी सहयोगी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर ब्रह्मदेव जागरण मंच ब्लॉक महामंत्री पंडित हरि प्रसाद मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य , पंडित बब्बन पाण्डेय एडवोकेट उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच सीनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ व संरक्षक मार्गदर्शक रमेश कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य उपस्थित रहे ।
.jpg)