- पीड़ित ने कहा-हुई अनहोनी तो खाकी होगी जिम्मेदार
- हमारा सवाल-कहां गया अमेठी का “मिशन शक्ति” अभियान
जायस/अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के पूरे फेरी सराय महेशा गांव से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को एक महिला का अपहरण हुआ था लेकिन पुलिस ने इस मामले को अपहरण के बजाय गुमशुदगी के रूप में दर्ज कर लिया है। जबकि पीड़ित ने अपहरण की तहरीर दी थी बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को महिला ने अपने पति को फोन कर अपनी दहशत भरी हालत बताई थी। फोन पर महिला बेहद डरी और सहमी हुई थीए जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। पीड़ित पति ने तत्काल हल्का दरोगा को सूचना दीए जिसके बाद दरोगा ने महिला से बात भी की।हैरानी की बात यह है कि उस दिन से लेकर अब तक हल्का दरोगा की महिला से लगातार बातचीत हो रही हैए फिर भी महिला की सुरक्षित बरामदगी नहीं हो सकी है। यह स्थिति पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। वहीं महिला के साथ एक लगभग 3 वर्षीय मासूम बच्चा भी बताया जा रहा है जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। परिवार में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आक्रोश है और वे निष्पक्ष जांच व जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जायस पुलिस इस मामले में क्या ठोस कदम उठाती है और महिला व मासूम को कब तक सुरक्षित वापस लाया जा सकेगा। अब सवाल पुलिस के ऊपर है क्या पुलिस विपक्षी से मिली है या रिश्वत का मामला है या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है विवेचना अधिकारी फिलहाल पीड़ित का कहना है यदि उसकी पत्नी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी स्थानीय थाने के संबंधित हल्का दरोगा की श्रीनाथ मिश्रा होगें ।
.jpg)