Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: पहले सप्ताह में ही निकल गई लागत


संग्रामपुर/अमेठी। हां बात हम कर रहे हैं शिमला मिर्च की बाजारों में अच्छे दाम मिलते हैं और किसान की अच्छी कमाई होती है । अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा कंसा पुर निवासी व उत्कृष्ट किसान केले की खेती की नींव रखने वाले रवि शुक्ला उर्फ नन्हे शुक्ला ने इस बार शिमला मिर्च की खेती की लगभग 15 से 20 हजार की लागत जो उन्हें पहले सप्ताह में 22000 की शिमला मिर्च बाजार में बेच कर मिल गया उत्कृष्ट किसान रवि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस बार कृषि कार्यक्रमों व यूट्यूब पर पर शिमला मिर्च की खेती के तरीके देखा और उसी से प्रेरित होकर शिमला मिर्च की खेती लगभग 1 एकड़ में 3000 हजार पौधे का रोपड़ किया जो 15 मार्च को 90 दिन पूरा हुआ और फल भी आने लगे पहली शिमला मिर्च फल की तोड़ाई मार्च के अंतिम सप्ताह में लगभग 5 क्विंटल तैयार शिमला मिर्च बाजार में आसानी से विक्रय किया जिसकी धनराशि लगभग 22000 रूपया हमें प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि हमारे खेतों की मिट्टी शिमला मिर्च के लिए बहुत ही उपयोगी है।अच्छा रख रखाव किसान को लागत से कई गुना लाभ पहुंचा सकता है उन्होंने बताया कि लगभग 3000 पौधे तैयार करने में 15 से 20 हजार रूपए की लागत आई जो एक सप्ताह में लागत व मेहनताना दोनों वापस आ गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |