Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अप्रैल फूल डे मनाने की शुरुआत किस देश से हुई! जानिए पूरा किस्सा


दुनियाभर के लोगों को अप्रैल के महीने का बेसब्री इंतजार रहता है। इस महीने की शुरुआत भी मजे और हंसी के साथ होती है। एक अप्रैल की तारीख दुनिया के इतिहास के हिसाब से काफी खास है। इस दिन को अप्रैल फूल डे के त्योहार के लिए भी जाना जाता है। इस दिन दुनिया के लोग एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इस दिन का इतिहास क्या है? अप्रैल फूल डे को मनाने की शुरुआत किस देश से हुई थी और इसका कारण क्या था? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

आपको बता दें कि 1 अप्रैल की तारीख को अप्रैल फूल डे के तौर पर बनाने की शुरुआत साल 1582 में फ्रांस से हुई थी। ऐसी मान्यता है कि 1582 में जूलियन कैलेंडर की जगह पर ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया था। इसके कारण नया साल 1 अप्रैल के बजाय 1 जनवरी से होने लगा। जो लोग पुरानी मान्यताओं के हिसाब से 1 अप्रैल को ही नए साल का जश्न मनाते रहे उन्हें मूर्ख यानी फूल मानकर उनका मजाक उड़ाया जाने लगा। इसी कारण 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे मनाने की शुरुआत हुई।

दूसरी ओर अप्रैल फूल डे को लेकर कई अन्य मान्यताएं भी हैं। कई इतिहासकारों के मुताबिक, अप्रैल फूल डे की शुरुआत 1381 में जॉफरी चौसर की 'कैंटरबरी टेल्स' (नन्स प्रीस्ट्स टेल) से मानी जाती है। इसमें 1 अप्रैल के आसपास मजाक का जिक्र किया गया है। इसके अलावा प्राचीन रोम में भी मार्च महीने के आखिर में 'हिलेरिया' नाम का उत्सव मनाया जाता था। इस त्योहार में लोग भेष बदलकर एक दूसरे का मजाक बनाया करते थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |