Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राजस्थान के कोटा में हिला प्रोफेसर ने पूर्व पार्षद पर लगाए धमकाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप


राजस्थान के कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व पार्षद पर आरोप है कि उसने महिला प्रोफेसर को धमकाया है और ब्लैकमेलिंग की है। महिला प्रोफेसर द्वारा पुलिस के पास शिकायत करने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर के अनंतपुर थाना इलाके में रहने वाली महिला प्रोफेसर का आरोप है कि पूर्व भाजपा पार्षद ओम गुंजल द्वारा उन्हें धमकाया गया और ब्लैकमेलिंग की गई।

महिला प्रोफेसर द्वारा आरोप लगाने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि महिला प्रोफेसर द्वारा लिखित शिकायत आनंतपुरा थाने पर दर्ज करवाई गई है, जिस पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है।

उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील होने के चलते पूरी जांच की जा रही है। आरोपी राजनीतिक बैकग्राउंड से है और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का भतीजा है। प्रहलाद गुंजल ने हालही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है।

कोटा में महिला प्रोफेसर का ये मामला चर्चा का विषय बन रहा है क्योंकि आरोप एक राजनीतिक शख्स पर लगे हैं, जो पूर्व विधायक का भतीजा है। अब ये तो जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि आरोप सही हैं या गलत, फिलहाल तो इस मामले में लगे आरोप पूर्व पार्षद को सवालों के घेरे में खड़ा करते हैं।

गौरतलब है कि कोटा शिक्षा का हब माना जाता है और दूर-दूर से यहां बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। ऐसे में किसी टीचर के द्वारा इस तरह के आरोप लगाना ये दर्शाता है कि कोटा में महिला सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |