Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बंद कमरे में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, लिव-इन में रह रहा था कपल


ग्रेटर नोएडा में एक बंद कमरे से प्रेमी और प्रेमिका के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में हत्या और आत्महत्या का संदेह है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर की है।

जानकारी के मुताबिक, गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (30 वर्ष) अपनी लिव-इन पार्टनर ज्योति के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस को देर रात एक बंद कमरे से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर अंदर गुड्डू का शव फंदे से लटका मिला, जबकि ज्योति का शव पास ही बेड पर पड़ा था। पुलिस को शक है कि पहले गोलू ने ज्योति की हत्या की होगी और उसके बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया होगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी, लेकिन पिछले 20 दिनों से वह अस्पताल नहीं गई थी। गुड्डू कोई काम नहीं करता था। स्थानीय लोगों ने दोनों को पिछले दो दिनों से नहीं देखा था। ये दोनों देवरिया के रहने वाले थे और लगभग तीन साल पहले किराए पर रहने आए थे।

पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर गुड्डू के बेरोजगार होने को लेकर झगड़ा होता था। ज्योति नौकरी करती थी, लेकिन जब उसने भी काम छोड़ दिया तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया, जिससे उनके बीच विवाद और बढ़ गया था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि रात्रि में कमरे से बदबू आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। फिलहाल, दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |