Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आपके भी सफेद जूते हो गए हैं मटमैले तो आजमाएं ये टिप्स, मिनटों में चमक जाएंगे


सफेद स्नीकर्स इन दिनों में सबसे ज़्यादा पहने जाने वाले फुटवियर में से एक है। सफेद जूतों को लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ पहना जाता हैं। चाहे वह कैजुअल टॉप हो, शॉर्ट/मिडी ड्रेस हो या ट्रेडिशनल कुर्ता, सफेद स्नीकर्स एक आरामदायक और स्टाइलिश लुक देते हैं। इसे पहनना जितना आसान होता है इसकी केयर करना उतना ही मुश्किल भरा काम है। अगर, सफेद जूते एक बार गंदे हो गये तो पहले जैसी चमक लाना तो असंभव लगता है। लेकिन, हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिससे आप अपने सफेद जूतों की चमक वापस ला सकते हैं।
सफेद जूते चमकाने के आसान उपाय

टूथपेस्ट: दांतों को चमकाने वाला टूथपेस्ट आपके सफेद स्नीकर्स को भी चमका सकता है। जूतों को पहले गीले कपड़े से साफ करें और अब दाग धब्बों पर टूथपेस्ट लगा दें। अब टूथपेस्ट के ब्रश से जूतों को साफ करें। ध्यान रहें जूतों को चमकाने के लिए जेल वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना है


विनेगर और बेकिंग सोडा:
विनेगर और बेकिंग सोडा से जूते चमकाने पर वो पहले जैसे सफेद तो हो ही जाते हैं, साथ एंटीबैक्टिरियल होने की वजह से जूते अच्छे से साफ हो जाते हैं और जूतों से बदबू भी चली जाती है। इसके लिए आधे कप विनेगर में एक चौथाई बेकिंग सोडा मिला लें और इस मिश्रण को जूतों पर रगड़ें, आधे घंटे तक जूतों को सुखाएं और फिर धो दें।


नेल पेंट रिमूवर: सफेद स्नीकर को चमकाने के लिए नेल पेंट रिमूवर बड़े काम की चीज है। नेल पेंट रिमूवर में रुई को भिगो दें और स्नीकर में पड़े दाग-धब्बों पर लगाएं। इससे आसानी से दाग निकल जाएंगे। इसके बाद इसे साबुन से धो दें, आपके जूते पहले जैसे चमकने लगेंगे।


नींबू का रस : नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो सफेद स्नीकर्स को अच्छे से साफ कर देता है और ये बदबू भी गायब कर देता है। इसके लिए नींबू का रस ठंडे पानी में मिला लें और एक कपड़े से दाग धब्बों वाली जगह लगा दें, इससे जूते चमकदार हो जाएंगे और सारे दाग चले जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |