Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन


अमेठी। मुंशीगंज क्षेत्र के शिवगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक कुल 31 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।मेले के दौरान डॉ. राम जीत ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। वहीं, लैब असिस्टेंट सुनील कुमार द्वारा शुगर, मलेरिया, टाइफाइड और ब्लड प्रेशर सहित कुल 13 प्रकार की जांचें की गईं। फार्मासिस्ट रवींद्र प्रताप सिंह ने मरीजों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर निखिल सिंह के साथ कई आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं, जिन्होंने मरीजों की सहायता की।मेले में शिवगंज निवासी 55 वर्षीय मंजू और ढाई वर्षीय मुन्नू जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। इसी प्रकार पश्चिम दुआरा के 50 वर्षीय रमाशंकर और शारदन के 55 वर्षीय महेश भी बुखार की समस्या के चलते अस्पताल आए। डॉ. राम जीत ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण इन दिनों जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |