Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः समाजसेविका कंचन गुप्ता की अनूठी पहल! महिलाओं को दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेश


अमेठी। जनपद में समाजसेविका कंचन गुप्ता ने एक सराहनीय अभियान चलाते हुए महिलाओं के बीच जागरूकता की अलख जगाई। विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रमों में उन्होंने महिलाओं को धोखाधड़ी से बचाव के तरीके, त्वरित प्रतिक्रिया देने के उपाय तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की महत्वपूर्ण जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विशेष रूप से कौशल विकास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देकर महिलाओं को उससे लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। कंचन गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी प्रयास किया, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें। रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कंचन गुप्ता ने बेरोजगार एवं कार्य की तलाश कर रही 50 महिलाओं का चयन किया है, जिन्हें निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें।विशेष बात यह है कि कंचन गुप्ता वर्षों से इस प्रकार के समाजसेवा के कार्य अपने निजी धन से, बिना किसी बाहरी आर्थिक सहायता के, निरंतर करती आ रही हैं। उनका यह समर्पण और सेवा भाव उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाता है। समाजसेविका कंचन गुप्ता की यह पहल न केवल महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। स्थानीय लोगों ने उनकी इस पहल की खुलकर सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान शारदा यादव व सरिता मिश्रा भी मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |