हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत दिन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में स्वच्छता की चिन्ता को रेखांकित किया।उन्होंने देश भर के सभी पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों से आग्रह करते हुए कहा कि हमारे पहाड़,वनक्षेत्र देवभूमि की धरोहर बहुत ही पवित्र स्थान है,इन स्थानों को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दायित्व जितना पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों का है उतना ही स्थानीय निवासियों का भी है,उन्होंने कहा कि पर्यटनों एवं तीर्थ स्थलों में प्लास्टिक की बोतले,कूड़े कचरे के ढेर देवभूमि की पवित्रता को ठेस पहुंचाते है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़,वनक्षेत्र एवं ऐतिहासिक पौराणिक धरोहर बहुत ही पवित्र स्थान है,इन्हें साफ सुथरा रखना हम सभी का कर्तव्य है
तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद में चलाए जा रहा सफाई अभियान, इस अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है, जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।
दूसरे चरण में शुरू किए गए के सफाई अभियान में तैनात किए गए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनाश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है, जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाए जा सके।
नोडल अधिकारी स्वच्छता चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि विभिन्न विभागों के माध्यम से दूसरे चरण के सफाई अभियान में 01 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के सफाई अभियान में कुल 114347.14 किलो ग्राम गीला एवं सुखा कूड़ा एकत्रित किया गया।जिसमें सुख कूड़ा 46786.1 किलोग्राम तथा गीला कूड़ा 67561.04 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया।जिसका उचित निस्तारण किया गया है । इस सफाई अभियान में 35 विभागों के नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
