Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः अंतिम मतदाता सूचियों का किया गया प्रदर्शन


बीसलपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर अंतिम मतदाता सूचियों का प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं को सूचियां दिखाई गईं और उनसे अपने नामों का सत्यापन करने की अपील की गई।

नगर के रामदुलारी श्याम सुंदर इंटर कॉलेज, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज, एसआरएम इंटर कॉलेज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य सभी बूथों पर यह प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचे और सूची में अपने नामों की जांच की।मतदाताओं को यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी का नाम सूची में छूट गया है या किसी प्रकार की त्रुटि है तो वह नियमानुसार संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सुधार करा सकते हैं। बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। एसडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर अंतिम मतदाता सूचियों का प्रदर्शन कर दिया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे समय रहते अपने नामों की पुष्टि अवश्य कर लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |