Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः पात्र लाभार्थियों के पंजीयन हेतु विशेष कैम्प का आयोजन


कन्नौज। “प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना“ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन आज पात्र लाभार्थियों के पंजीयन हेतु विशेष कैम्प का आयोजन कलेक्ट्रेट गांधी सभागार मे किया गया। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के समस्त कामगार जैसे निर्माण श्रमिक घरेलू कामगार कृषि श्रमिक मनरेगा श्रमिक स्वयं सहायता समूह के पात्र सदस्य रसोईया आदि जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष हो मासिक आय 15000 रूपये तक हो ईपीएफओ ईएसआईसी एनपीएस के सदस्य न हो का पंजीयन किया जाता हैं। 

लाभार्थियों का 55 रूपये से 200 रूपये तक प्रतिमाह आयु के आधार पर अंशदान कटता हैं तथा उनकी 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर न्यूनतम प्रतिमाह 3000 रूपये की सुनिश्चित मासिक पेंशन दिये जाने का प्राविधान हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिये लाभार्थियों को जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से अपना आधार कार्ड बैंक पासबुक एवं आधार लिंक मोबाइल नम्बर साथ मे लाना आवश्यक हैं। आज कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित कैम्प मे विकास खण्ड कन्नौज एंव गुगरापुर के गोवंश आश्रय स्थल मे कार्यरत कुल 12 केयर टेकरो का पंजीयन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |