रुद्रपुर/सितारगंज। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली सितारगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय अवैध असलाह तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी में 2 पोनिया 12 बोर राइफल, 1 रिवॉल्वर, 2 तमंचे और कुल 344 कारतूस (जिंदा व खोखा) शामिल हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक स्विफ्ट कार भी कब्जे में ली गई है।
ऐसे हुई गिरफ्तारी-8 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा सिडकुल फेस-02 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन कच्चे रास्ते में गाड़ी फंस गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी-हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी (27), निवासी सितारगंज,निखिल वर्मा उर्फ रानू (27), निवासी सितारगंज, दोनों के खिलाफ पहले से ही कोतवाली सितारगंज में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
नेटवर्क और खुलासे-पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे और जम्मू-कश्मीर तक हथियार पहुंचाते थे। उन्होंने “वाहिदध्वाजिद” नामक व्यक्ति सहित अन्य लोगों को हथियार सप्लाई करने की बात कबूली है। जांच में पुलभट्टा निवासी इन्द्रजीत संधू और पवन संधू के जरिए नेटवर्क संचालित होने की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस जांच जारी-मामले में थ्प्त् संख्या 169ध्2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, कॉल डिटेल और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के जरिए पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एसएसपी का सख्त संदेश-एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा कि जिले में अवैध असलहा तस्करी और संगठित अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी।।

