Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः तहसील पत्रकार संघ में नई जिम्मेदारी, रोहित मिश्रा बने तहसील प्रभारी! संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नियुक्ति, पदाधिकारियों ने जताई खुशी


बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में पत्रकारिता जगत से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। भाकियू भानु से जुड़े तहसील पत्रकार संघ में संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है। सक्रिय पत्रकार रोहित मिश्रा को तहसील पत्रकार संघ का तहसील प्रभारी मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार ‘फौजी’ एवं तहसील मीडिया प्रभारी व तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष दीनदयाल शास्त्री ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर रोहित मिश्रा को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की।

तहसील अध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार ‘फौजी’ ने कहा कि रोहित मिश्रा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने अपने कार्यों से संगठन का नाम रोशन किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

नव-नियुक्त तहसील प्रभारी रोहित मिश्रा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गया प्रसाद राजपूत, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |