Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः कटकवारा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल! देसी शराब भट्टी के पास कम्पाइन से टक्कर, चालक मौके से फरार


बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के कटकवारा गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, जनपद शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी अक्षय कुमार अपनी पत्नी विरोजा देवी के साथ दोपहर करीब 12 बजे कटकवारा गांव से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव स्थित देसी शराब भट्टी के पास पहुंची, सामने से आ रही कम्पाइन मशीन से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि विरोजा देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अक्षय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने कम्पाइन को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |