बलिया। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए अब सरकार ने नया रास्ता खोल दिया है। ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के जरिए न सिर्फ आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का मजबूत आधार भी तैयार होगा।
जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के रूप में एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। 24 जनवरी 2025 से लागू इस योजना का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (डैडम्) को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन करना है।
इस योजना के तहत युवाओं को उद्योग और सेवा क्षेत्र में अधिकतम 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें परियोजना लागत का 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी दी जाएगी, जबकि ऋण पर 4 वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा।
इसके अलावा ब्ळज्डैम् कवरेज का खर्च भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। नवाचार आधारित परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। हालांकि तंबाकू, शराब, पटाखे और प्रतिबंधित प्लास्टिक जैसे उत्पाद इस योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह योजना न केवल युवाओं को आर्थिक मजबूती देगी, बल्कि जिले में उद्यमिता संस्कृति को भी नई दिशा देगी।
.jpg)