Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः स्मार्ट सिटी की राह पर बलिया! 10 चैराहों का होगा हाईटेक कायाकल्प


बलिया। शहर अब पारंपरिक ढांचे से निकलकर आधुनिक शहरी व्यवस्था की ओर कदम बढ़ा रहा है। नगर पालिका की नई पहल के तहत शहर के प्रमुख चैराहों को स्मार्ट, सुरक्षित और आकर्षक बनाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू हो गया है।

बलिया शहर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि नगर के 10 प्रमुख चैराहों के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। शासन द्वारा 3 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष राशि अन्य स्रोतों से पूरी की जाएगी।

परियोजना के तहत कलेक्ट्रेट, कुंवर, एनसीसी, मिड्ढा, चित्तू पांडे, रेलवे, कदंब, हनुमान मंदिर, चैक और जापलिनगंज चैराहों का व्यापक विकास किया जाएगा। इन चैराहों पर एलईडी स्क्रीन, ट्रैफिक लाइट, बुलेट कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, आकर्षक लाइटिंग, डिवाइडर, फुटपाथ और हरियाली विकसित की जाएगी।

यातायात को सुगम बनाने के लिए चैराहों का चैड़ीकरण किया जाएगा तथा अव्यवस्थित विद्युत पोल और ट्रांसफार्मरों को हटाकर व्यवस्थित किया जाएगा। विशेष रूप से कलेक्ट्रेट और कुंवर चैराहों पर आधारभूत संरचना को नया रूप दिया जाएगा।

इसके साथ ही एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम भी स्थापित होगा, जहां से 24 घंटे सभी चैराहों की निगरानी की जाएगी। इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए भूमिगत केबल बिछाने की योजना भी शामिल है।

यह परियोजना पूरी होने के बाद न केवल शहर का स्वरूप बदलेगा, बल्कि यातायात व्यवस्था और सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |