गौरीगंज: गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
April 09, 2026
गौरीगंज/अमेठी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय गुरुकुल ज्ञान एकेडमी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौनी जी महाराज द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि समाज को जागृत करने हेतु बच्चों ने जिस प्रकार से प्रयास अपनी छोटी-छोटी झांकियां से किया वह अतुलनीय है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ संजय सिंह जी उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार मिलना यह गुरुकुल की परंपरा को आगे बढ़ने का एक श्रेयस्कर कदम है।मुकेश आनंद महाराज ने सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को अच्छे कार्यक्रम हेतु बधाई दिया।सदर के विधायक राकेश प्रताप सिंह जी द्वारा बच्चों के किए गए कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक,एवं समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। विद्यालय के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाज सेवी दलजीत सिंह ने कहा कि गुरुकुल का प्रयास सदैव शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को बढ़ावा देना है और यह अनवरत जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुखतया सीएमओ अमेठी डॉ अंशुमान सिंह,नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडे, राम प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह , लोकेश त्रिपाठी , प्रधान सरायभागमानी ललित सिंह, महेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य,श्री के डी सरोज,जिला पंचायत सदस्य अभिषेक चंद्र कौशिक, वरिष्ठ नेता राम जी अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।

