Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: थाना मोहनलालगंज में कार निकलने को हुई मारपीट और रिवाल्वर मोबाइल छीनने की घटना


लखनऊ । 6 अप्रैल 2026  रात लगभग 11 बजे मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एंट्रास होटल में जन्मदिन पार्टी के दौरान कार निकालने को लेकर हेमंत सोनी और उनके भाई शंकर सोनी (निवासी तेलीबाग) तथा विपक्षी रवि उर्फ विक्की सिंह, आर्यन सिंह, प्रिंस सिंह (निवासी ग्राम हरिकंशगढ़ी) व अन्य के बीच झगड़ा हुआ।

आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने हेमंत सोनी और उनके भाई के साथ मारपीट की तथा उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल फोन और सोने की चेन छीन ली।

इस संबंध में वादी हेमंत सोनी द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर  मु0अ0सं0- 132ध्2026 धारा 309(6)  बीएनएस पंजीकृत दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त द्वारा छीनी गयी पिस्टल व मोबाइल बरामद किया गया है एवं तीन अभियुक्त 1. रवि सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र स्व0 दशरथ सिंह निवासी हरकंसगड़ी थाना मोहनलालगंज लखनऊ 2.आर्यन सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी हरकंसगड़ी थाना मोहनलालगंज लखनऊ 3.राज त्रिवेदी पुत्र स्व0 हनुमान त्रिवेदी निवासी हुलास खेड़ा थाना मोहनलालगंज लखनऊ को पुलिस हिरासत में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |