अमेठीः उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न
April 15, 2026
अमेठी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्याहपार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी की मासिक बैठक कैंप कार्यालय अमेठी में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व माह हुई बैठक की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद की प्रमुख बजारें बाजार शुकुल दुर्गापुर रामगंज बाजार का दौरा करने पर विचार विमर्श किया गया और इसी के साथ जिला कार्यकारिणी के चार पदाधिकारी की टीम तय की गई जिनके द्वारा उक्त बंजारों का भ्रमण करके रिपोर्ट जिला अध्यक्ष को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के दौरान नगर व्यापार मंडलअमेठी का विस्तार करते हुए आशीष जायसवाल को नगर उपाध्यक्ष व अभय शुक्ला को वरिष्ठ महामंत्री नगर अमेठी के पद पर मनोनीत किया गया. जिनको जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के द्वारा माल्यार्पण करके उनका स्वागत भी किया गया।
