Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय में जनता दरबार, महापौर ने सुनीं जनसमस्याएं


लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में महापौर सुषमा खर्कवाल ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।

महापौर ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

महापौर ने कहा कि जनसेवा ही उनकी प्राथमिकता है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

गौरतलब है कि नगर निगम मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाता है, जहां नागरिक सीधे अपनी समस्याएं रख सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |