Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः वृद्धाश्रम में सृजन फाउंडेशन का निरूशुल्क चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों को वितरित किए गए चश्मे


आगरा। सृजन फाउंडेशन द्वारा रामलाल वृद्धाश्रम में निरूशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ जरूरतमंदों को चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. बी.के. सिंह, न्यूरो सर्जन डॉ. राजीव बंसल एवं डॉ. श्रुति द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने संस्था के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

शिविर के दौरान बुजुर्गों की आंखों की विशेष जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निरूशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यद्यपि पूर्व में भी कई चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए हैं, लेकिन इस शिविर में चश्मे वितरण कर विशेष संतोष एवं खुशी का अनुभव हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एस.एन. मेडिकल कॉलेज की टीम का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने समय पर पहुंचकर अंत तक मरीजों की जांच की। इसके साथ ही सहयोग करने वाले चतुर्भुज, आनंद, राकेश, शाहतोष, अविनाश, अमन, पवन शर्मा, मोहन चैधरी, प्रियंका एवं तूलिका सहित सभी सहयोगियों का संस्था ने आभार व्यक्त किया।

सृजन फाउंडेशन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |